Breaking Newsभारत

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला ऋषि कपूर पुनः बने गोरखपुर के जिलाध्यक्ष

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला ऋषि कपूर पुनः बने गोरखपुर के जिलाध्यक्ष

​गोरखपुर।आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने संगठन को धार देने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। पार्टी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और पूर्व मुख्य मंडल को-ऑर्डिनेटर श्री ऋषि कपूर पर पुनः गहरा भरोसा जताते हुए, उन्हें एक बार फिर गोरखपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
​श्री कपूर के पिछले कार्यकाल में पार्टी का जमीनी जनाधार काफी मजबूत हुआ था। उनके राजनीतिक अनुभव और समर्पण को देखते हुए मिली इस नई जिम्मेदारी से कैडर और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह की लहर है।
​”2027 में बहन जी को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाना मुख्य लक्ष्य”
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने कहा”मुझ पर पुनः विश्वास जताने के लिए मैं आदरणीय बहन जी का हृदय से आभारी हूँ। उनके निर्देशों का पालन करते हुए गोरखपुर जनपद की सभी सीटों पर बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना मेरा प्राथमिक लक्ष्य है। प्रदेश का सर्वसमाज 2027 में बहन जी को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button