Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बेहतर शिक्षा, बेहतर सुविधा और बेहतर कल के संकल्प के साथ 4 अगस्त को शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा ओम जी ग्रुप

बेहतर शिक्षा, बेहतर सुविधा और बेहतर कल के संकल्प के साथ 4 अगस्त को शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा ओम जी ग्रुप

गाजीपुर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा ओम जी ग्रुप एक बार फिर ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ ओम जी ग्रुप द्वारा संचालित जीवन दीप कॉलेज ऑफ एजुकेशन (पी.जी. कॉलेज), सूर्यनगर (किशुनपुरा), गाजीपुर का भव्य शुभारंभ 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) दोपहर 12 बजे होगा।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में हवन-पूजन, प्रसाद वितरण के साथ निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।ओम जी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में समूह लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि युवा अपने सपनों को साकार कर सकें।

संस्थान की ओर से बताया गया है कि 1 अगस्त से 4 अगस्त 2026 तक स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को 4 अगस्त को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क साइकिलें वितरित की जाएंगी।महाविद्यालय प्रबंधन ने जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया है। यह आयोजन जनपद गाजीपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत और सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button