Breaking Newsभारत
बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का एक्शन, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

बड़ी कार्रवाई: 10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का एक्शन, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर
गोरखपुर के जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीआर कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसएसपी ने नगर निगम चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक दीपशिखा को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से *निलंबित* कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।