Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : संत रविदास नगर नाम बहाल करने के फैसले पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

संत रविदास नगर नाम बहाल करने के फैसले पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने निर्णय को बताया जनभावनाओं का सम्मान, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

गाजीपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं करंडा द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने जनपद भदोही का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम बताया।शैलेश कुमार ने अपने पत्र में कहा कि गुरु रविदास जी के नाम पर स्थापित जनपद का नाम पूर्व में बदलकर केवल भदोही किए जाने से रविदास समाज एवं दलित समाज की भावनाएं आहत हुई थीं। इससे समाज में निराशा और असंतोष का वातावरण बना था। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रतीक हैं तथा उनके नाम पर स्थापित जनपद की पहचान समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जनपद का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा लंबे समय से चली आ रही जनभावना का सम्मान है। इस निर्णय से रविदास समाज एवं दलित समाज में खुशी का माहौल है और लोग स्वयं को सम्मानित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।शैलेश कुमार ने कहा कि यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।अंत में उन्होंने समस्त रविदास समाज एवं दलित समाज की ओर से इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button