Breaking Newsभारत

जखनिया : गौरा खास गांव में वृक्षारोपण की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

गौरा खास गांव में वृक्षारोपण की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

जखनिया

स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा खास में वृक्षारोपण की जमीन करीब दो बीघा को राजस्व की टीम द्वारा पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया गया उक्त जमीन गांव के ही रामवचन व शिव शंकर पुत्रगण रूप नारायण को वृक्षारोपण हेतु वर्ष 2002 में पट्टा किया गया था जो वर्ष 2014 में पट्टे को निरस्त करते हुए ग्राम सभा में निहित कर दिया गया लेकिन वर्तमान में उक्त जमीन पर आरोपियों का ही कब्जा था जिसे राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करते हुए बताया गया कि वृक्षारोपण की जमीन ग्राम सभा की है इसमें ग्राम सभा के किसी भी व्यक्ति का कोई अंश नहीं है लेखपाल बृजेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर राजस्व की टीम पहुंचकर पैमाइश की है और उक्त भूखंड को ग्राम सभा को सुपुर्द कर दी गई है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button