Breaking Newsभारत

गाजीपुर : राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी : डीएम अनुपम शुक्ला

राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी : डीएम अनुपम शुक्ला

कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक में वसूली बढ़ाने और पुराने राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी बैठक में परिवहन, वाणिज्य कर, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्तियां, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण तथा मोटर देय सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।इसके बाद आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के लंबित एवं विवादित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि दाखिल-खारिज, विवादित वादों तथा अन्य लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए तथा मांग के अनुरूप वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने धारा 33, धारा 24, धारा 34, धारा 116 एवं धारा 80 के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं धारा 67 के मामलों में टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन के बाद कार्रवाई करने को कहा।बैठक में धारा 33, ई-परवाना, खसरा फीडिंग, स्वामित्व योजना, सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकला पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी और पटल सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button