Breaking Newsभारत

सादात (गाजीपुर) : सादात ब्लॉक में विकास कार्यों में कमीशनखोरी का आरोप, वायरल ऑडियो-वीडियो से मचा हड़कंप

सादात ब्लॉक में विकास कार्यों में कमीशनखोरी का आरोप, वायरल ऑडियो-वीडियो से मचा हड़कंप

मनरेगा समेत विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप, बीडीओ बोले— वीडियो भेजिए, जांच के बाद होगी कार्रवाई

सादात (गाजीपुर), इण्डिया नाऊ 24। गाजीपुर जनपद के विकासखंड सादात में मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी को लेकर एक वायरल ऑडियो और वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वायरल सामग्री में विकास कार्यों के आवंटन और भुगतान के संबंध में कथित लेन-देन की बातें सुनाई और दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। वहीं, वायरल ऑडियो-वीडियो में कुछ लोगों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी चर्चा किए जाने का दावा किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने का दावा कर रही है। वहीं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी लगातार गांवों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में वायरल ऑडियो-वीडियो ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सादात से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि, “कौन-सा वीडियो? इसकी मुझे जानकारी नहीं है। आप वीडियो भेज दीजिए, उसे देखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि खण्ड विकास अधिकारी से दुसरी बार काल करने पर उन्होंने कहा की टीम गठित की जा चुकी है जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”वहीं, इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गाजीपुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला, जिससे उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।अब देखना यह होगा कि वायरल ऑडियो-वीडियो को लेकर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और मामले की जांच कराए जाने के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

(नोट : यह समाचार वायरल ऑडियो-वीडियो एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। “इण्डिया नाऊ 24” वायरल ऑडियो-वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button