गाजीपुर : गाजीपुर पुलिस के 15 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, एसपी ने मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर पुलिस के 15 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, एसपी ने मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर पुलिस के लिए गुरुवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर होने के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित आरक्षियों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी नवचयनित उपनिरीक्षकों को नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षियों के नाम इस प्रकार हैं—1. खुशी पांडेय2.कुमारी अभिलाषा आर्या3. गुड़िया4. आदित्य तिवारी5. उग्रसेन कुमार6. मोहम्मद कासिम7. अमन पांडेय8. मुकेश कुमार9. यशराज सिंह10. अंकित गौतम11. सुमित कुमार,12.अविनाश13. श्रीश कुमार यादव14. सक्षम मौर्य15. अजीत कुमार,कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।इस सम्मान समारोह से चयनित पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा तथा पूरे पुलिस परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।



