Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 5 भाजपा और सपा एक

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 5 भाजपा और सपा एक

नगर निगम सदन की बुधवार को हुई बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए। भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी के एक पार्षद निर्विरोध चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र तिवारी वार्ड नंबर 36, आनंद साहनी वार्ड नंबर 54, राजेश कुमार वार्ड नंबर 22, रितेश सिंह बबलू वार्ड नंबर 17, आरती सिंह वार्ड नंबर 66 निर्विरोध निर्वाचित हुई इसके साथ ही समाजवादी पार्टी से चंद्र भान प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सदन की बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। पहले नामांकन पत्र दाखिल किए गए । दाखिल नामांकन पत्रों में से एक पार्षद नूर मोहम्मद ने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने नए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button