Breaking Newsभारतराजनीति

लखीमपुर खीरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को की लखीमपुर खीरी ईजिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया।

लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 14 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को की लखीमपुर खीरी ईजिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी भारतीय जनता पार्टी का सशक्त संगठनात्मक जिला है और यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर भाजपा का कमल सदैव खिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका उद्देश्य अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचना, उनकी बात सुनना और उनसे सतत संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं से मिलने के अनेक कार्यक्रम निर्धारित होने के कारण उन्हें बैठक स्थल तक पहुंचने में विलंब हुआ, जिसके लिए उन्होंने क्षमा प्रकट करते हुए कहा कि यदि मार्ग में दस कार्यकर्ता भी मिलते हैं तो उनसे संवाद करना वे अपना दायित्व समझते हैं।

श्री पंकज चौधरी ने कहा कि “कार्यकर्ता जीता तो चुनाव जीता” भाजपा का मूल मंत्र है। जब कार्यकर्ता सम्मानित और संतुष्ट होता है तो संगठन असंभव लक्ष्य भी प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता की कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा जनता के बीच सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले विश्व पटल पर भारत की स्थिति और आज के भारत में बड़ा अंतर आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। आज विश्व भारत की बात गंभीरता से सुनता है। भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात में भी देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अपराध, गुंडाराज, दंगों और भय के वातावरण के लिए जाना जाता था, जबकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कानून व्यवस्था, सुशासन और विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, सड़कों, विद्युत व्यवस्था और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पहले लोग बिजली आने का इंतजार करते थे, आज निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदेश की पहचान बन रही है। इन उपलब्धियों को प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।

श्री पंकज चौधरी ने संगठनात्मक दृष्टि से बूथ, शक्ति केन्द्र, मंडल एवं जिला स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी प्रत्येक दो माह में संवाद बैठक अवश्य आयोजित की जाए, ताकि उनके अनुभवों का लाभ संगठन को मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान तथा उनकी भावनाओं का सदैव आदर करती है।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने बूथ अध्यक्ष श्री आदित्य तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवार के साथ भोजन ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button