Breaking Newsभारत

ग्राम सभा विश्वनाथपुर में गंगा समग्र द्वारा वृक्षारोपण संगोष्ठी आयोजित, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

ग्राम सभा विश्वनाथपुर में गंगा समग्र द्वारा वृक्षारोपण संगोष्ठी आयोजित, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

गोरखपुर, 14 जुलाई 2026। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में आज ग्राम सभा विश्वनाथपुर, चौरी-चौरा, गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संगोष्ठी के दौरान प्रत्येक ग्रामीण से एक-एक वृक्ष का रोपण कराया गया। साथ ही प्रत्येक परिवार को अपने घर अथवा आसपास लगाने के लिए एक-एक पौधा भी प्रदान किया गया। उपस्थित सभी लोगों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे लगाए गए वृक्षों की आजीवन सुरक्षा, संरक्षण एवं नियमित देखभाल करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। जल संरक्षण, शुद्ध वायु, जैव विविधता तथा जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण से ही संभव है।

कार्यक्रम में गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संपर्क प्रमुख श्री विनोद कुमार माथुर तथा शिक्षा आयाम प्रमुख डॉ. पवन पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें जीवित रखने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button