गाजीपुर : भांवरकोल पुलिस ने बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

भांवरकोल पुलिस ने बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, 14 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन से दो गोवंश बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार को बसनिया मोड़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश (गाय) मिले। पुलिस ने वाहन में सवार राजेश कुमार (36 वर्ष) पुत्र बेचन राम, निवासी ग्राम अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव (19 वर्ष) पुत्र दुर्गविजय यादव, निवासी ग्राम बसारतपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 155/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार एवं थाना भांवरकोल की पुलिस टीम शामिल रही।



