Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : बिंदू होटल संचालक के पुत्र हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

बिंदू होटल संचालक के पुत्र हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चौकियां मोड़ हाईवे के पास दबोचा, बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

गाजीपुर, 14 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बिंदू होटल संचालक के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चौकियां मोड़ हाईवे के पास चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त सौरभ तिवारी (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विनीत तिवारी, निवासी ग्राम बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि यह मुकदमा बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button