आजमगढ़ : दबंग प्रधान केदार यादव ने किया वकील पर जानलेवा हमला

दबंग प्रधान केदार यादव ने किया वकील पर जानलेवा हमला

आजमगढ़ जिले के थाना जहानगंज के टेलहुवा चकवली ग्रामसभा निवासी वकील राम आशीष यादव एवं उनके पिता गरीब यादव पर भू माफिया दबंग प्रधान केदार यादव ने धारदार हथियार से प्लानिंग के तहत जानलेवा हमला बोल दिया है। रात्रि को लगभग 9:00 बजे राम आशीष यादव अपने घर के बाहर मेंन रोड पर टहल रहा था उसी समय गोल बनाकर मनबढ़ प्रधान केदार यादव ने जानलेवा हमला कर अधमरा छोड़ दिया, विवाद शुरू होने के पहले पहुंची 112 नंबर ने समझा बूझकर मामले को शांत करवाया वही 112 के वापस आने के बाद भू माफिया मनबढ़ प्रधान केदारनाथ यादव ने घटना को अंजाम दिया है।
खून से लथपथ लहूलुहान हालत में वकील और उसके पिता को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाई गई जहां कोल्हुखोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया है।डॉक्टरो ने हालत नाजुक देखते हुए वकील रामाशीष यादव एवं उनके पिता गरीब यादव को मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में रेफर कर दिया है।
इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है वही वकील राम आशीष यादव की माता ने थाना जहानगंज में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई सोशल मीडिया पर मार का वीडियो व फोटो तेजी से वायरल भी हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंग प्रधान केदारनाथ यादव ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर वकील व उनके परिजनों को फर्जी तरीके से फसाने का प्रयास किया है। रामसिस यादव वकील की माता ने बताया कि मनबढ़ व गोलबंद प्रधान केदार यादव व उनके लड़के व भाई वकील रामाधार यादव एवं फूलचंद यादव के परिवार के लगभग आधा दर्जनों लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। टेलहुवा गांव निवासी रामाशीष यादव का कहना है की दबंग प्रधान केदार यादव ने 14 बीघा सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से पट्टा करवा कर कब्जा कर लिया था वकील यादव ने जिलाधिकारी के यहां एप्लीकेशन देकर फर्जी पट्टा धारक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जहां जिला प्रशासन एवं कमिश्नर के यहां से खारिज होते हुए देख भू माफिया प्रधान केदार यादव ने उच्च न्यायालय का शरण लिया वहीं वकील रामाशीष यादव ने हाई कोर्ट में जबाब दाखिल किया था।
हाईकोर्ट ने चल रहे विवाद की स्थिति को भांपते हुए भू माफिया प्रधान केदारनाथ यादव ने सुलह समझौता करने का दबाव बनाने लगे वही वकील जब उनकी बातों से नकारा तो दबंग प्रधान ने आग बबूला होकर प्लानिंग के तहत वकील रामाशीष यादव पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी दशक का माहौल बना हुआ है वकील राम आशीष यादव का परिवार बहुत काफी डरावना हुआ है वही देखना होगा कि सरकारी जमीन सरकार के पक्ष में लड़ रहे मुकदमे में प्राण घातक हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होती है या लीपापोती कर कर मामले को टाल दिया जाता है l



