Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : बिरनो पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की कार्रवाई

बिरनो पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की कार्रवाई

गाजीपुर, 11 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मीरपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान थाना बिरनो पर पंजीकृत मु.अ.सं. 139/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त शेषनाथ राजभर (52 वर्ष) पुत्र बुल्लू राजभर, निवासी ग्राम बीरबलपुर मठिया, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 352, 351(3), 115(2), 333, 118(2) एवं 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला एवं थाना बिरनो पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button