Breaking Newsभारत

विश्व युवा कौशल दिवस पर 13 व 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, इन्हें मिलेगी प्राथमिक

विश्व युवा कौशल दिवस पर 13 व 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, इन्हें मिलेगी प्राथमिक

रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा, युवती हिस्सा ले सकते हैं। मेले में यूपीएसडीएम, डीडीयू-जीकेवाई और ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा पूरी कर चुके युवाओं को भी अवसर मिलेगा।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। 13 और 14 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में राज्य स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक युवा रोजगार मेले की तारीख, समय और स्थान से संबंधित जानकारी के लिए अपने जिले की आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिया है कि इन रोजगार मेलों का आयोजन जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी और कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक/एमआईएस मैनेजर के आपसी समन्वय से किया जाए। मिशन निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों से अपील की है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल का चयन, निजी उद्योगों/कंपनियों को आमंत्रण और गत वर्षों में कौशल विकास केंद्रों व आईटीआई से प्रशिक्षित इच्छुक युवाओं की सूची तैयार करने जैसी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।

हर वर्ग के लिए खुला है मंच, इन्हें मिलेगी प्राथमिकताइस रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा, युवती हिस्सा ले सकते हैं। मेले में यूपीएसडीएम, डीडीयू-जीकेवाई और ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ औपचारिक शिक्षा पूरी कर चुके युवाओं को भी अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री  के महत्वाकांक्षी जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिन्हित अत्यंत गरीब परिवारों के युवाओं को इस मेले में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्थामिशन निदेशक ने दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। सभी मेला स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, सुगम आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रोजगार मेलों को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।

मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंगमेले की तैयारियों को लेकर मिशन निदेशक ने सभी जिला समन्वयकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी है। मेलों के सफल समापन के तुरंत बाद, प्रत्येक जिले को अपने यहां चयनित और नियुक्त हुए युवाओं की अंतिम रिपोर्ट अनिवार्य रूप से मिशन मुख्यालय को भेजनी होगी। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासनों के सक्रिय सहयोग से इस रोजगार मेले के माध्यम से यूपीएसडीएम प्रदेश के हजारों युवाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास ला सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button