गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दुल्लहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दुल्लहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर, 11 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक मो. इस्लाम अपनी टीम के साथ चौहान मार्केट, दुल्लहपुर में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर पर दर्ज मु.अ.सं. 239/2025 में वांछित आरोपी आकाश कुमार पुत्र रमाशंकर, निवासी मेहदीपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. इस्लाम एवं थाना दुल्लहपुर पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।


