Breaking Newsभारत

गोरखपुर तरंग ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, करीब 20 दिन तक रहेगा डायवर्जन

गोरखपुर तरंग ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, करीब 20 दिन तक रहेगा डायवर्जन

गोरखपुर। शहर के हुमायुंपुर और धर्मशाला के बीच स्थित तरंग ओवरब्रिज की मरम्मत जल्द शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-3 ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। यातायात पुलिस से एक-दो दिन में अनुमति मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते करीब 20 दिन तक डायवर्जन रहेगा।मरम्मत कार्य के दौरान ओवरब्रिज की आधी लेन को बंद रखा जाएगा, जबकि बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य करीब 20 दिनों में कार्य पूरा करने का है। निर्धारित योजना के अनुसार, मरम्मत का काम 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि मरम्मत के दौरान पुल के एक्सपेंशन ज्वॉइंट्स और बियरिंग बदले जाएंगे। लंबे समय से उपयोग में रहने के कारण इन हिस्सों में तकनीकी मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कार्य पूरा होने के बाद पुल की संरचनात्मक मजबूती बढ़ेगी और वाहन चालकों को अधिक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।विज्ञापन

दरअसल, तरंग ओवरब्रिज शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है। यह रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के साथ हुमायूंपुर, धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण माध्यम है। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत के दौरान यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए जल्द डायवर्जन जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button