Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रोपित रुद्राक्ष वृक्ष के संरक्षण का संकल्प, महाविद्यालय परिसर में डाली गई जैविक खाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रोपित रुद्राक्ष वृक्ष के संरक्षण का संकल्प, महाविद्यालय परिसर में डाली गई जैविक खाद

जखनिया (गाजीपुर)। श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा परिसर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा स्मृति स्वरूप रोपित रुद्राक्ष वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में वृक्ष की देखरेख करते हुए उसमें जैविक खाद डाली गई तथा उसके आसपास उगी खरपतवार की सफाई कराकर वृक्ष के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

इस अवसर पर जखनिया क्षेत्र के वनकर्मी दिनेश यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने रुद्राक्ष वृक्ष के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों के संवर्धन के प्रति सभी को जागरूक किया।प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महाविद्यालय परिसर में रोपित रुद्राक्ष वृक्ष केवल एक पौधा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और भावी पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर का प्रतीक है। इसकी नियमित देखभाल करना महाविद्यालय परिवार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए समय-समय पर वृक्षों के संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान रुद्राक्ष वृक्ष में जैविक खाद डालने के साथ उसकी सुरक्षा एवं समुचित वृद्धि के लिए आवश्यक उपाय किए गए। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रो. शिवानंद पांडेय, डॉ. धनंजय उपाध्याय, डॉ. प्रदीप कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. सुनील कुमार सिंह गौतम, डॉ. सौरभ मौर्य, डॉ. संतोष सिंह यादव, श्री विनय कुमार, श्री धर्मेंद्र सरोज, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. सर्वानंद सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, श्री दिलीप कुमार सिंह, श्री संजय सिंह, श्री शेखावत अली, श्री शिवम पांडेय, श्री अमय विक्रम शुक्ला, श्री बुद्धिसागर सिंह, श्री भूपेंद्र कुमार तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button