Breaking Newsभारत

यूपी 225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते : राजेश्वर सिंह

यूपी 225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी को उनकी राजनीतिक हताशा बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में सपा की बयानबाजी यह दर्शाती है कि वे भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जनता के विश्वास को समझ नहीं पा रहे हैं। 225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते, क्योंकि प्रत्येक विधायक अपने विकास कार्यों, मजबूत संगठन और जनता के समर्थन के दम पर अपनी विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से खड़ा है।डॉ. सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज जमीनी राजनीति से दूर होकर केवल ट्विटर और सोशल मीडिया की पार्टी बनती जा रही है। पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी का नेतृत्व बड़े लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी में वास्तव में आत्मविश्वास है तो अपने शीर्ष नेतृत्व से कहें कि वे लखनऊ की प्रतिष्ठित विधानसभा सीटों से चुनाव लड़कर जनता के बीच अपना जनाधार साबित करें। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने पिछले सभी चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि हमारे पास केवल नारे नहीं, बल्कि विकास का सिद्ध रिकॉर्ड, सशक्त संगठन और जनता का अटूट आशीर्वाद है। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है, मीडिया में बयान देने वाले नेता नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button