Breaking Newsभारत

यूपी: भूमि आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह निलंबित, शासन ने देर रात लिया फैसला

यूपी: भूमि आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह निलंबित, शासन ने देर रात लिया फैसला

प्रदेश सरकार ने जमीन आवंटन में हुई गड़बड़ी के मामले में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह को निलंबित कर दिया है।

प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर में तैनात उप जिलाधिकारी करन सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबंध किया गया है। उन पर संभल की गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।

करन सिंह तहसीलदार से एसडीएम के पद पर पदोन्नति पाने के बाद सुल्तानपुर में तैनात किए गए हैं। वह संभल की गुन्नौर तहसील में तैनात थे। उन पर आरोप है कि गुन्नौर के ग्राम सुखैला असदपुर में श्रेणी-5(3) के अंतर्गत दर्ज झाऊ के खाते में एवं श्रेणी-6(4) (रेता) की सरकारी भूमि को नियमविरुद्ध आवंटित कर दिया। संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में शासन को निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी थी

इसमें भूमि आवंटन में नियमों की अनेदखी करने का आरोप लगाया गया है। भूमि आवंटन करने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए दोषी बताया गया है। उन्हें निलंबित करते हुए मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button