गाजीपुर : बहरियाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बहरियाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, 5 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड अपनी टीम के साथ हुरमुजपुर हॉल्ट के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वृन्दावन-ओड़ासन मार्ग स्थित पुलिया के पास से राकेश राम (22 वर्ष), पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी मीरपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद थाने में चोरी, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड एवं थाना बहरियाबाद की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।



