गाजीपुर : वन महोत्सव: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वन महोत्सव: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जन अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का किया आह्वान

गाजीपुर, 4 जुलाई। वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, गाजीपुर द्वारा संचालित पौधरोपण जन अभियान के तहत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शहीद स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने पति डॉ. अवधेश बिन्द के साथ आम का पौधा रोपित कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और वन महोत्सव के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।डॉ. अवधेश बिन्द ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही हरित और स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार सिंह, हरेन्द्र यादव, कुलदीप सिंह, आदित्य यादव सहित वन विभाग के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



