जोमैटो से मंगाया पिज्जा, खोला तो अंदर निकला कीड़ा, खाद्य विभाग का छापा- पनीर का नमूना लैब भेजा

जोमैटो से मंगाया पिज्जा, खोला तो अंदर निकला कीड़ा, खाद्य विभाग का छापा- पनीर का नमूना लैब भेजा
उपभोक्ता आनंद कृष्णा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो के माध्यम से पिज्जा मंगाया था। उनका आरोप है कि पिज्जा में कीड़ा निकला। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रसोई की जांच की।
अगर आप ऑनलाइन पिज्जा मंगा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। शहर में ऑनलाइन मंगाए गए एक पिज्जा में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित दुकान पर छापा मारा। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।उपभोक्ता आनंद कृष्णा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो के माध्यम से पिज्जा मंगाया था। उनका आरोप है कि पिज्जा में कीड़ा निकला। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रसोई की जांच की।
टीम को कीट नियंत्रण और साफ-सफाई के इंतजाम संतोषजनक नहीं मिले। जांच के दौरान पिज्जा बनाने में इस्तेमाल हो रहे खुले पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग ने दुकानदार को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया है। साथ ही पिज्जा ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने वाली कंपनी को भी को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
बोले अधिकारीऑनलाइन मंगाए गए पिज्जा को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पिज्जा डिलीवरी देने वाली कंपनी को भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा



