Breaking Newsभारत

बस्ती : उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की पंचम अहम बैठक 12 जुलाई को बस्ती में, 15 जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की पंचम अहम बैठक 12 जुलाई को बस्ती में, 15 जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बस्ती। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की पंचम अहम बैठक आगामी 12 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे बस्ती स्थित होटल सिमरन पैराडाइज में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के 15 जिलों से सिख समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े सदस्य भाग लेंगे।

बैठक में शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, महिला सशक्तिकरण, गुरुद्वारा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा समाजहित एवं सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सिख समाज के संगठनात्मक विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श होगा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य हरि सिंह बब्बल ने बताया कि यह बैठक समाज को एकजुट करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लाड़ी सहित उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों एवं सिख समाज के गणमान्य लोगों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि इस बैठक में लिए गए निर्णय समाज के विकास, गुरुद्वारा प्रबंधन को सशक्त बनाने और युवाओं के बेहतर भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button