खीरो – रायबरेली : दलित ठेकेदार के ऊपर दबंगों ने फौड़े से किया जानलेवा हमला गम्भीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज !

दलित ठेकेदार के ऊपर दबंगों ने फौड़े से किया जानलेवा हमला गम्भीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज !

खीरो – रायबरेली आप को बता दे कि थाना क्षेत्र खीरों के एक ब्यवसायीक बिनोद कुमार पासी पुत्र धुन्नू राम पासी निवासी ग्राम मथुरा खेड़ा मजरे खीरो बीते दिनों ज्ञानेंद्र द्विवेदी पुत्र कौशल किशोर,वेद प्रकाश दि्वेदी उर्फ आनन्द पुत्र ज्ञानेंद्र द्विवेदी निवासी अतरहर थाना खीरों रायबरेली के विरुद्ध पंजीकरण गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है!
जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदय सुजीत कुमार राय लालगंज जनपद रायबरेली द्वारा सम्पादित की जा रही है, तहरीर वाबत अभियुक्त गणों द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फावड़े से वादी के बेटे के सर पर मारना जिससे वादी के बेटे का बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और दबंगों के खिलाफ कार्यवाही जारी है!
वही प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि वादी के पिता धुन्नी राम की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है!
आप को बता दे कि बिनोद कुमार पासी सटरिंग व लेवर मिस्त्री माकान बनाने का ठेकेदारी का काम करता है वही जानकारी के अनुसार विपक्षी के माकान बनाने का ठेका ले रखा था, वेसमेंट कम्पलीट होजाने के बाद दूसरी मंजिल मे काम जारी है!
वही दिनांक २८/६/२०२६ यानी रविवार को बिनोद पासी निवासी मथुरा खेड़ा ने लेवर लेकर काम कराने साईड पर पहुंच गया था!
माकान मालिक उपरोक्त गणो ने कार्य देखने लगे और दोनो लोगो के बीच रुपए का हिसाब करना जरूरी था क्यों कि बिनोद कुमार पासी की बहन की शादी आगामी ७/७/२०२६ को होना निश्चित है!
बताया गया है कि इसी क्रम में कहा सुनी के दौरान विपक्षी गणो ने बिनोद कुमार पासी के ऊपर फौड़े से प्रहार कर जानलेवा हमला कर दिया!
यह घटना खीरो थाना के मुख्य गेट के सामने की बताई जा रही है!
एस,के, कुशवाहा संवाददाता इन्डिया नाऊ 24 रायबरेली!



