अमर फाउंडेशन ट्रस्ट को निफा उतर प्रदेश द्वारा राजधानी में नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड सम्मान

अमर फाउंडेशन ट्रस्ट को निफा उतर प्रदेश द्वारा राजधानी में नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड सम्मान
संवेदना-2 अभियान के आयोजकों को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस,इंग्लैंड्स द्वारा सम्मान
लखनऊ। रक्तदान को जनआंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा ने प्रदेश भर की संवेदना-2 अभियान में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओ के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बना दिया। प्रदेश के कई शहरों में रक्तदान शिविर आयोजित करने जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए गोरखपुर के अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ बिपिन कुमार शाही, जय सिंह ‘चिंकू’, संजय सिंह ‘रघुवंशी’, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह सहित कुल 7 (सात) लोगों को एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उ0प्र0 द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में देश, प्रदेश भर से जुटे रक्तदानियो को रक्तदान शिविरों के आयोजन, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स (NIFAA) की ओर से नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ0 बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ0प्र0) वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम एवं विशिष्ट अतिथि प्रो0 राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ), मि0 संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, डॉ0 अश्विनी शेट्टी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए सभी रक्तवीरों के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे, डॉ अंजू सिंह , आलोक अग्रवाल एवं इंजी0 राजीव गोयल का सराहनीय योगदान रहा नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवॉर्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी), शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है। अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अमर सिंह ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी रक्त वीरों को यह सम्मान समर्पित किया। डॉ अनुपम सिंह, डॉ अमित, डॉ अंजु मिश्रा, डॉ राजीव मिश्रा, डॉ पवन मिश्रा, अमरेश मिश्रा, डाॅ जय सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, आशुतोष सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, यशवंत सिंह, सहित शहर के गणमान्य लोगों ने अमर सिंह को बधाई दी।
अंत में संवेदना अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ई राजीव गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



