Breaking Newsभारत

भारत के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद प्रो. पी. सी. महालनोबिस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ और लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 29 जून 2026 को 20 वें सांख्यिकी दिवस , “प्रशासनिक आंकड़ो की क्षमताओं का सार्थक उपयोग “ विषय के साथ मालवीय सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय में मनाया गया

सेवा में,
संपादक/ समाचार चैनल प्रमुख
…………………………..
प्रेस नोट
विषय – भारत के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद प्रो. पी. सी. महालनोबिस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ और लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 29 जून 2026 को 20 वें सांख्यिकी दिवस , “प्रशासनिक आंकड़ो की क्षमताओं का सार्थक उपयोग “ विषय के साथ मालवीय सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय में मनाया गया ।

इस अवसर पर “प्रशासनिक आंकड़ो की क्षमताओं का सार्थक उपयोग “ विषय पर व्याख्यान, पोस्टर प्रतियोगिता व प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का आरम्भ डॉ. सुचिता गुप्ता, उप महानिदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की अध्यक्षता में मंच पर उपस्थित श्री मनोज कुमार, उप महानिदेशक, CQCD, आंचलिक कार्यालय, लखनऊ, श्री ए के मिश्रा महानिदेशक (सेवानिवृत्त), वरिष्ठ प्रो विनोद सिंह, विभागाध्यक्ष इकोनोमिस विभाग व निदेशक जनसंख्या अनुसंधान केंद्र और आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ, प्रो शशि भूषण विभागाध्यक्ष सांख्यिकी विभाग के साथ कार्यक्रम संयोजक डा. चंदिनी कुमारी, स प्रो सांख्यिकी विभाग व श्रीमती डिम्पल सिंह , उपनिदेशक क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

डॉ. सुचिता गुप्ता, उप महानिदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे देश में जो प्रशासनिक आंकड़े उपलब्ध है उन आंकड़ों का नीति निर्माण के साथ साथ सुशासन के लिए किस तरह से प्रभावी उपयोग किया जाये, इस थीम पर हमारा सांख्यिकी दिवस आधारित है।

श्री मनोज कुमार, उप महानिदेशक, आंचलिक कार्यालय, लखनऊ ने अपने प्रभावपूर्ण व्याख्यान में बताया कि आज के डिजिटल युग में अर्थव्यवस्था का आधार डेटा को माना जाता है ।

श्री ए के मिश्रा महानिदेशक (सेवानिवृत्त) ने अपने व्याख्यान में बताया कि आंकड़ों का संकलन करना प्राचीन भारत से चला आ रहा है परंतु आजाद भारत में सांख्यिकी को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य पी सी महालनोबिस महोदय द्वारा किया गया।

प्रो विनोद सिंह ने अपने व्याख्यान में भारत की द्वितीय पंचवर्षीय योजना मुख्य रूप से तीव्र औद्योगिकीकरण और भारी उद्योगों के विकास से संबंधित थी, इस विषय पर प्रकाश डालते हुये महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।

इस अवसर पर सभागार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सुश्री ऋषिका रस्तोगी ने प्रथम स्थान, श्री रमनेश सिंह ने द्वितीय स्थान व सुश्री हर्षिता शुक्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रश्न प्रतियोगिता में सुश्री निमरा कुरेशी व साथियों की टीम और सुश्री कृतिका वर्मा व साथियों की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर और श्री रजत यादव व साथियों की टीम और श्री आदर्श शुक्ल व साथियों की टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

अंत मे, श्रीमती डिम्पल सिंह, कार्यालय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती सिंह ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया ।

इस एक दिवसीय समारोह में भारत सरकार के सीक्यूसीडी मध्यांचल कार्यालय लखनऊ के निदेशक श्री पुरुषोतम वर्मा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय की उप निदेशक, सुश्री अंशिका बाजपेयी, क्षेत्रीय कार्यालय के उपक्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के सहायक निदेशक श्री गेंदा लाल, उपक्षेत्रीय कार्यालय गोण्डा के सहायक निदेशक श्री अस्तित्व रंजन श्रीवास्तव, उपक्षेत्रीय कार्यालय झाँसी के सहायक निदेशक श्री गौरव भारती, उपक्षेत्रीय कार्यालय फ़तेहपुर की सहायक निदेशक सुश्री सृष्टि अग्रवाल के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग सा संबन्धित प्रोफेसर व छात्र –छात्राएँ के साथ कुल 170 लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button