Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : विनीत राय हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुख्य अभियुक्त के पिता को पुलिस ने दबोचा

विनीत राय हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुख्य अभियुक्त के पिता को पुलिस ने दबोचा

हत्या के षड्यंत्र में संलिप्तता के आरोप में रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से हुई गिरफ्तार

गाजीपुर, 25 जून। बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में थाना कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हत्या के षड्यंत्र से जुड़े मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को अष्टभुजी कॉलोनी, गोड़ा शहरी निवासी विनीत राय पुत्र आलोक राय की हत्या के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 0365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान हत्या के षड्यंत्र से जुड़े तथ्यों के आधार पर रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय का नाम प्रकाश में आया।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय (56 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव पाण्डेय निवासी गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर है। वह इस मामले के मुख्य अभियुक्त शंकर पाण्डेय का पिता बताया जा रहा है।पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 15 वर्ष की सजा पूरी करने के बाद जनवरी 2024 में रिहा हुआ था।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button