Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : बिरनो पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

बिरनो पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

महिला संबंधित प्रकरण में कार्रवाई, दो पुरुष एवं एक महिला अभियुक्त को घर से दबोचा गया

गाजीपुर, 25 जून। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दो पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं।पुलिस के अनुसार थाना बिरनो में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 130/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में गुरुवार को उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने हमराहियों के साथ कार्रवाई की। चेकिंग एवं दबिश के दौरान अभियुक्त उमा राम, अशोक राम तथा लाल देवी को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उमा राम पुत्र स्वर्गीय गनेश राम, अशोक राम पुत्र उमा राम तथा लाल देवी पत्नी उमा राम निवासी बिरनो बनकटवा, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा संपन्न की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला उत्पीड़न एवं दहेज से संबंधित मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button