Breaking Newsभारत

भारतीय न्यूज एजेंसी की पहल पर दिवंगत बच्चों की स्मृति में कैंडल प्रज्वलन

भारतीय न्यूज एजेंसी की पहल पर दिवंगत बच्चों की स्मृति में कैंडल प्रज्वलन

गोरखपुर, 24 जून । लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में बुधवार शाम गोरखपुर के इंदिरा बाल चौराहा, गोलघर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सभा के अंत में सभी ने दिवंगत बच्चों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शक्ति शंकर, दबीर आलम, एडवोकेट पूजा गुप्ता, संजय गुप्ता, जावेद खान, अजय गुप्ता, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, जावेद खान, समीर खान, साक्षी सिंह, विवेक सोनकर, वर्षा रावत, आनंद राव, हिमांशु श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, महेश श्रीवास्तव, विशाल सिंह, अहमद फ्रेजर, अंशुल वर्मा, वैभव श्रीवास्तव, अकबर अली, शाहिद, संजय त्यागी, गरिमा सिंह, क्रांति सिंह, अमरजीत पासवान, अजय वर्मा, अमित वर्मा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, बबलू प्रजापति तथा अभिषेक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button