Breaking Newsभारत

योग, साइबर सुरक्षा और वित्तीय सशक्तिकरण का संगम बना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग, साइबर सुरक्षा और वित्तीय सशक्तिकरण का संगम बना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग के साथ साइबर सुरक्षा और बचत का संदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डिजिटल सखी परियोजना की अनूठी पहल

पिपराइच, गोरखपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर डिजिटल सखी परियोजना, गोरखपुर के पिपराइच क्लस्टर द्वारा योग, डिजिटल सुरक्षा एवं वित्तीय सशक्तिकरण को समर्पित विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग)” के अनुरूप प्रतिभागियों को योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पिपराइच ब्लॉक परिसर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया गया। वहीं पिपराइच थाना परिसर में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव सिंह, उप निरीक्षक सचिन पाण्डेय, विकास साहू, अखिलेश अरुण, अभिषेक कुमार, उप निरीक्षक कुमारी शिखा, खुशबू, दीप शिखा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

इस अवसर पर डिजिटल सखी परियोजना, गोरखपुर की ज्वाइंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गीता कौर ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने डिजिटल फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी ठगी, यूपीआई धोखाधड़ी एवं अन्य ऑनलाइन अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। साथ ही वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि “आज की बचत ही हमारी समृद्धि की सबसे बड़ी ताकत है।”

ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखपाल उमा शंकर द्वारा की गई। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिजिटल सखी परियोजना द्वारा स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय जागरूकता को एक मंच पर जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं आर्थिक रूप से सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा, बल्कि साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता के संदेश को भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने का माध्यम बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button