गाजीपुर : तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा- खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे प्रदेश का गौरव

गाजीपुर, 21 जून। जनपद प्रयागराज में 16 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले वाराणसी जोन के खिलाड़ियों को रविवार को गाजीपुर में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की गरिमामयी उपस्थिति में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।गौरतलब है कि प्रयागराज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश भर की विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं जोनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की टीम ने कबड्डी, खो-खो और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और जोन का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता और अनुशासन को विकसित करते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में प्रशिक्षक उप निरीक्षक जगदीश मौर्य, प्रशिक्षक उप निरीक्षक दीन दयाल, मुख्य आरक्षी माता प्रसाद, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।खिलाड़ियों के सम्मान समारोह ने पूरे पुलिस महकमे में उत्साह का संचार किया और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।



