Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : जखनिया में पुलिस का सख्त एक्शन: शराब दुकानों के बाहर खुलेआम शराब पी रहे 52 लोग पकड़े गए, चेतावनी देकर छोड़ा गया

जखनिया में पुलिस का सख्त एक्शन: शराब दुकानों के बाहर खुलेआम शराब पी रहे 52 लोग पकड़े गए, चेतावनी देकर छोड़ा गया

जखनिया (गाजीपुर)। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में शनिवार को कोतवाली भुड़कुडा़ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पुलिस अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडे के नेतृत्व में जखनिया बाजार एवं कस्बे में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने सरकारी अंग्रेजी शराब एवं देसी शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराब का सेवन कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 52 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली जखनिया लाया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 292 के तहत आवश्यक कार्रवाई की तथा उनके परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए सुपुर्द कर दिया।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि आगामी त्योहारों और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि फिलहाल पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है, लेकिन भविष्य में यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाल धर्मेंद्र पांडे ने आमजन से भी अपील की कि त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button