Breaking Newsभारत

गाजीपुर : शिक्षकों-कर्मचारियों के भरोसे का नाम बने डीआईओएस प्रकाश सिंह, सरल कार्यशैली से जीता सबका विश्वास

शिक्षकों-कर्मचारियों के भरोसे का नाम बने डीआईओएस प्रकाश सिंह, सरल कार्यशैली से जीता सबका विश्वास

गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गाजीपुर श्री प्रकाश सिंह अपनी ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील व्यवहार के कारण जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं। शिक्षक और कर्मचारी उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक भरोसेमंद अधिकारी के रूप में देखते हैं।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों का कहना है कि श्री प्रकाश सिंह प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को धैर्य, संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनते हैं। उनके कार्यालय में आने वाले हर शिक्षक और कर्मचारी को सम्मान मिलता है तथा कोई भी व्यक्ति बिना संकोच अपनी बात उनके समक्ष रख सकता है।

शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उमेश यादव एवं अन्य कर्मचारियों ने कहा कि समस्या चाहे कितनी भी जटिल क्यों न हो, डीआईओएस उसके त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शिक्षक हितों की रक्षा और विभागीय कार्यों के निष्पक्ष संचालन में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय है।

उनके कार्यकाल में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम हुई है। नियमों एवं निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

शिक्षक एवं कर्मचारी समाज का कहना है कि श्री प्रकाश सिंह का सहज, सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग पहचान देता है। उनके नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। शिक्षक समाज ऐसे समर्पित, संवेदनशील और दूरदर्शी अधिकारी को पाकर स्वयं को गौरवान्वित और सौभाग्यशाली मान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button