गाजीपुर : पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट से संबंधित एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक अंगद सिंह मय हमराह रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना करीमुद्दीनपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 149/2026, धारा 137(2), 87, 65(1), 61(2), 352, 351(3), 127(4) बीएनएस, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(द), 3(2)(5) एससी-एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण उर्फ गोलू पुत्र सीताराम मलाह, निवासी ग्राम तालखुदिया, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

