दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..
*1* पीएम ने ओडिशा में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, पहाड़पुर में राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल गए; राज्य में आज BJP सरकार के दो साल पूरे
*2* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मु के साहस, सादगी, जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में DBT के जरिए ₹18,880 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि e-KYC, Farmer ID और भू-सत्यापन पूरा न करने वाले लाखों किसान किस्त से वंचित रह सकते हैं
*4* ‘अब कोई गुट नहीं बचा, सिर्फ एक ही शिवसेना…’, अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर किया परोक्ष हमला; तो शिंदे बजाने लगे ताली, ‘शिवसेना-शिंदे गुट कहने का दौर खत्म’, अंबाबाई कॉरिडोर के मंच से शाह बोले- अब सिर्फ एक ही शिवसेना
*5* अमित शाह ने अपने संबोधन में कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और कॉरिडोर निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। शाह के अनुसार, अंबाबाई कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
*6* कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पहले लोगों को एकनाथ शिंदे का नाम लेते समय ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ कहना पड़ता था, लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा है और केवल एक ही शिवसेना है। अमित शाह का यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं,शाह ने अपने भाषण में महाराष्ट्र सरकार के विकास कार्यों और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को भी प्रमुखता से रखा
*7* NEET री-एग्जाम- नागपुर के छात्र को अबू धाबी सेंटर, भुवनेश्वर की छात्रा का देहरादून परीक्षा केंद्र, फिर गलती सुधारी; आज मॉकड्रिल
*8* आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?’: NEET एग्जाम के लिए छात्र को मिला था अबू धाबी सेंटर, NTA पर जमकर बरसे राहुल, उठाए सवाल
*9* 21 जून को होने जा रही नीट यूजी की पुनर्परीक्षा (Re-NEET) से पहले उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नागपुर के एक छात्र को भारत की जगह सीधे विदेश यानी ‘अबू धाबी’ में परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया गया। इस गंभीर लापरवाही पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी और एनटीए के सिस्टम पर सवाल खड़े किए
*10* राम मंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय पर एक्शन लगभग तय, ट्रस्टी अनिल भी हटाए जा सकते हैं, SIT आज लखनऊ लौटेगी, योगी को सौंपेगी रिपोर्ट
*11* ‘आम आदमी जरूरत के सामान खरीदने में असमर्थ’; कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के लिए केंद्र को बताया दोषी
*12* दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर लगाए; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
*13* भारत सरकार में सचिव विवेक अग्रवाल FATF उपाध्यक्ष बने, 1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था
*14* दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।
*15* सात साल बाद फिर खुला कैलाश मानसरोवर का रास्ता: आज नाथू ला से रवाना होगा पहला जत्था
*16* 12 दिन से अटका मानसून 23 जून से आगे बढ़ेगा, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा के ऊपर चक्रवाती सिस्टम एक्टिव; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें
*17* अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा, चारों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए, रोहित ने तीन कैच लपके; भारत के खिलाफ स्कोर 69/4
*18* सीजफायर के बावजूद इजराइल का लेबनान पर फिर हमला, 5 की मौत; रिपोर्ट- ईरान से शांति समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी दूत स्विट्जरलैंड रवाना



