Breaking Newsभारत

गाजीपुर : रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक में आठ मामलों का निस्तारण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक में आठ मामलों का निस्तारण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

डीएम ने कहा- बाल संरक्षण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 से जुड़े मामलों का हो गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण

गाजीपुर, 19 जून। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निर्वतन कक्ष में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तुत आठ प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए पात्र मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके उपरांत महिला कल्याण विभाग से संबंधित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीपीसी) की त्रैमासिक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 से संबंधित लंबित सभी प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं एवं आख्या समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशानुरूप प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाठक, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button