Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण मेले का शुभारंभ

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण मेले का शुभारंभ

विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

जखनिया (गाजीपुर), 15 जून। स्थानीय विकासखंड परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान’ के तहत तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेले का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें उनका अधिकार दिलाना है।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पारसनाथ राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की सही जानकारी मिलती है और वे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा पाते हैं।योजनाओं के स्टॉल पर उमड़ी भीड़,मेले में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीकरण कराया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्टॉलों पर विशेष रूप से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के काउंटर पर किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मेले का प्रमुख आकर्षण रहा। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, श्रीमती किरण सिंह, अविनाश सिंह, दयाशंकर सिंह, अशोक गुप्ता, मनोज यादव, सरवन सिंह, अमित पटेल, पीयूष सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प,कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button