गाजीपुर : पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प

पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प
गाजीपुर। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर स्थानीय सरजू पाण्डेय पार्क में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील दुबे ने की। इस अवसर पर संगठन के इतिहास, विकास तथा ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। पत्रकार समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी लेखनी चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है। पत्रकारों को सत्य और तथ्य के आधार पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की कलम समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, उपलब्धियों और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करते हुए समाज के हित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान कियाकार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव, प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अजित विक्रम यादव, सुरेश पाण्डेय, वीरेन्द्र दुबे, उमाकांत तिवारी, कमलेश गुप्ता, विजय नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।



