Breaking Newsभारत

जखनियां/गाज़ीपुर : जखनिया शिव मंदिर में पंचकुंडीय गौरी शंकर रुद्र महायज्ञ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जखनिया शिव मंदिर में पंचकुंडीय गौरी शंकर रुद्र महायज्ञ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जखनियां/गाज़ीपुर।गाजीपुर जनपद के तहसील जखनिया अंतर्गत जखनिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में बीते 22 मई से चल रहे पंचकुंडीय गौरी शंकर रुद्र महायज्ञ एवं कथा का आज विधि-विधान के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए तथा धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।महायज्ञ एवं कथा का आयोजन मंदिर समिति तथा जखनिया बाजार के सम्मानित नागरिकों के सहयोग से कराया गया था। कई दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कथा वाचन, पूजा-अर्चना, हवन तथा धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।समापन दिवस पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यज्ञशाला की परिक्रमा करने वालों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में मंदिर समिति एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण, बैठने एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button