Breaking Newsभारत

भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा की विशाल संगठनात्मक बैठक संपन्न

भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा की विशाल संगठनात्मक बैठक संपन्न

मिशन 2027 को लेकर संगठन ने भरी हुंकार

भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा की एक भव्य एवं ऐतिहासिक संगठनात्मक बैठक अत्यंत उत्साह, जोश और राष्ट्रवादी संकल्प के साथ संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ समाजसेवी एवं संगठन विस्तार के मजबूत स्तंभ श्री मयंक सिन्हा जी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष चौधरी जी ने प्रभावशाली एवं अनुशासित तरीके से करते हुए संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मोनिका स्वामी ने मुख्य अतिथि श्री मयंक सिन्हा जी तथा भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजीलाल वैष्णव जी का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा।

मुख्य अतिथि श्री मयंक सिन्हा जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा आज किसानों, युवाओं एवं आम जनता की आवाज बनकर तेजी से उभर रहा है। उन्होंने बिहार से विशेष रूप से बैठक में पहुंचकर किसान मोर्चा के कार्यों की खुलकर सराहना की तथा कहा कि संगठन राष्ट्रहित एवं जनसेवा की भावना के साथ गांव-गांव और घर-घर तक अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजीलाल वैष्णव जी के नेतृत्व में भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। संगठन की पूरी कार्यकारिणी जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

अपने संबोधन में श्री मयंक सिन्हा जी ने विशेष रूप से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी की सराहना करते हुए कहा कि वे संगठन के सबसे ऊर्जावान, कर्मठ एवं प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं। उनका समर्पण, संघर्ष और संगठन विस्तार के प्रति अथक मेहनत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंडित संतोष मिश्रा जी तन, मन और पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजीलाल वैष्णव जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मिशन 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना, गरीबों एवं किसानों की आवाज उठाना तथा भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा जनकल्याण मंच का प्रथम उद्देश्य है। बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए श्री रामजीलाल वैष्णव जी को भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ मुख्य कार्यकारिणी में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे सभागार में “मिशन 2027” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गाजियाबाद श्री कृष्णपाल सोम, राष्ट्रीय सचिव मोनिका स्वामी, प्रदेश सचिव अंकुश शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश जी, राष्ट्रीय परीक्षण प्रभारी अरविंद कुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री रवि शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ दीक्षित जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मनमोहन रस्तोगी जी, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर श्री जगपाल जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री नोनिहाल सिंह जी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप तोमर, जिला अध्यक्ष हापुड़ मुकेश राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री श्री रवि शर्मा जी ने श्री मयंक सिन्हा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजीलाल वैष्णव जी को राधेश्याम की आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष चौधरी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज शर्मा जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजीलाल वैष्णव जी ने घोषणा की कि संगठन की ऐसी ऊर्जा से भरपूर बैठकें समय-समय पर आयोजित होती रहेंगी ताकि भाजपा जनकल्याण मंच किसान मोर्चा को देशभर में और अधिक मजबूत किया जा सके।

अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री रामजीलाल वैष्णव जी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button