Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : सबसे दूर-सबसे पहले अभियान से हजारो ग्रामीण तक पहुची सुविधाएं

सबसे दूर-सबसे पहले अभियान से हजारो ग्रामीण तक पहुची सुविधाएं

जनजातीय क्षेत्रों में जनसेवा और जागरूकता का माध्यम बना जनभागीदारी अभियान

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 27 मई 2026/ जिले के दूरस्थ एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान सबसे दूर-सबसे पहले के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक स्तर पर शिविरों एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में कार्य किया गया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण, श्रम पंजीयन, जन-धन खाता, राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान संबंधित योजनाओं एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के अंतर्गत 76 हजार 639 प्रतिभागियों ने सहभागीता दिखाई अभियान अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन करते हुए हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं जैसे आधार कार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिकल सेल जांच तथा जाति प्रमाण पत्र वितरण एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए।

ग्राम स्तर पर संचालित आदिवासी सेवा केंद्रों में पौधारोपण, जनजागरूकता कार्यक्रम, जनभागीदारी सभाएं, ट्रैकिंग वॉक एवं रथयात्रा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कर शासन के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button