छत्तीसगढ़ : 26 मई को बरदर एवं मुरकौल में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026
26 मई को बरदर एवं मुरकौल में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर, 25 मई 2026/ जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 26 मई को विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत बरदर तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत मुरकौल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बरदर शिविर में ग्राम पंचायत संतोषीनगर, चित्तविश्रामपुर, जतरो, सुर्रा, बरदर, ओबरी, पिंड्रा, रामनगरकला, जवाहरनगर एवं मुरकौल शिविर में ग्राम पंचायत जमई, फुलीडूमर, गोबरा, कुन्द, बसंतपुर, लमोरी, मुरकौल, प्रेमनगर, कोल्हुआ, ककनेशा, पशुपतिपुर, मेंढ़ारी, स्याही, करमडीहा ब, सुलसुली, बेलसर, चांदी, महुली, गोवर्धनपुर, गोन्दला, बैकुण्ठपुर, विरेन्द्रनगर, शारदापुर सु, रूपपुर, मिथिलापुर, रजखेता के ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।



