Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : मनरेगा की पहल से बेहतर हुई सिंचाई व्यवस्था

मनरेगा की पहल से बेहतर हुई सिंचाई व्यवस्था

खैराडीह के किसानों के खेतों में आसानी से पहुंच रहा पानी

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 25 मई 2026/ जिले में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने एवं जल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिसका प्रभाव अब गांवों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत खैराडीह में मनरेगा अंतर्गत निर्मित पक्की सिंचाई नाली आज किसानों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है।

मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 800 मीटर लंबी पक्की सिंचाई नाली का निर्माण कराया गया। जो अब किसानों के सपनों और उम्मीदों की जीवन रेखा बन चुकी है। कभी खैराडीह के किसान बारिश पर निर्भर होकर खेती करने को मजबूर थे। पानी की कमी के कारण खेतों तक सिंचाई पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। किसान स्वयं कच्ची नालियां बनाकर किसी तरह नहर का पानी खेतों तक पहुंचाते थे, लेकिन हर वर्ष बारिश और टूट-फूट से उनकी मेहनत बेकार हो जाती थी। इससे खेती की लागत बढ़ती थी और उत्पादन भी सीमित रहता था।

ग्रामीणों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए गांव में पक्की सिंचाई नाली का निर्माण कराया गया। आज इसी नाली के माध्यम से लगभग 200 से 250 एकड़ कृषि भूमि में नियमित सिंचाई हो रही है। इसका सीधा लाभ गांव के 11 किसानों को मिल रहा है। अब उन्हें पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से फसल उत्पादन बढ़ा है पहले जहां किसान केवल एक फसल लेने तक सीमित थे, वहीं अब खरीफ और रबी दोनों सीजन में खेती कर रहे हैं। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button