Breaking Newsभारत

डीडीयू के शोधार्थी शिवम यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में “यंग जूलॉजिस्ट अवॉर्ड”

डीडीयू के शोधार्थी शिवम यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में “यंग जूलॉजिस्ट अवॉर्ड”

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार यादव को सिक्किम अल्पाइन यूनिवर्सिटी, नामची (सिक्किम) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “नेचर एंड नेचुरल साइंसेज (ICNS-2026)” में “यंग जूलॉजिस्ट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जलीय पारिस्थितिकी, माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण एवं मोलस्क (घोंघा) आधारित पर्यावरणीय अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सिक्किम अल्पाइन यूनिवर्सिटी, नामची द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान शिवम कुमार यादव के शोध कार्य एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण की विशेषज्ञों द्वारा सराहना की गई।

शिवम कुमार यादव वर्तमान में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग स्थित मैलाकोलॉजी प्रयोगशाला में प्रो. विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पीएचडी शोध कार्य कर रहे हैं। उनका शोध जलीय जैव विविधता, माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण, पर्यावरणीय जोखिम आकलन एवं पारिस्थितिकीय अध्ययन पर केंद्रित है।

इससे पूर्व भी शिवम कुमार यादव को जलीय पारिस्थितिकी एवं माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए “एसटीई यंग रिसर्चर अवॉर्ड-2026” से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में उत्कृष्ट ओरल प्रेजेंटेशन हेतु प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शिवम कुमार यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में युवा शोधार्थियों की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगी।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिवम कुमार यादव/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button