छत्तीसगढ़ : श्रम कार्ड बनने से आरती को मिला सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर

जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर बना सहारा
श्रम कार्ड बनने से आरती को मिला सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर
श्रम विभाग अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की मिलेगी सुविधा
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
बलरामपुर,23 मई 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम त्रिशुली निवासी श्रीमती आरती को शिविर में श्रम कार्ड वितरित किया गया।
श्रीमती आरती बताती है कि लंबे समय से असंगठित क्षेत्र में मजदूरी कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें शासन की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। श्रम कार्ड नहीं होने से वे श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी वंचित थीं।
जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर की जानकारी मिलने पर वे शिविर में पहुंचीं, जहां अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या सुनी गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें श्रम कार्ड प्रदान किया गया।
श्रम कार्ड मिलने से अब वे श्रमिक हित में संचालित योजनाओं जैसे मातृत्व सहायता, छात्रवृत्ति, दुर्घटना सहायता एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकेंगी।
श्रम कार्ड प्राप्त करने के बाद श्रीमती आरती ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन शिविर में ही उनकी समस्या का समाधान हो गया।
जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। और सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।



