Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : जनजातीय गरिमा उत्सव बना ग्रामीणों के लिए सुविधा का सशक्त मंच

जनजातीय गरिमा उत्सव बना ग्रामीणों के लिए सुविधा का सशक्त मंच

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ२४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 23 मई 2026/ शासन की मंशानुरूप सबसे दूर, सबसे पहले की थीम पर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान के तहत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी के क्लस्टर केंद्र नीलकंठपुर एवं जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के त्रिशुली , राजपुर के लाऊ में शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

विकासखंड कुसमी के क्लस्टर केंद्र नीलकंठपुर में आयोजित शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में जनसुनवाई के साथ-साथ प्राप्त समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया गया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत 68 ग्रामीणों की जांच की गई। 23 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किया गया, जबकि 20 श्रमिकों को श्रम कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार 8 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 12 महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। 8 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वितरण, 4 जन्म एवं 2 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मौके पर उपलब्ध कराया गया। जनसुनवाई के कुल 27 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें कई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, सीमांकन एवं फौत संबंधी प्रकरणों की सुनवाई भी की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

इसी प्रकार जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के त्रिशुली में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान शिविर में भी ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ दिया गया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पंचायत विभाग की ओर से राशन कार्ड, पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सीएससी के माध्यम से आधार कार्ड बनाए गया, राजस्व विभाग द्वारा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी कार्य किया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड तथा पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुओं के लिए दवाई वितरण किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान ग्रामीण और विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों के लिए शासन की योजनाओं को उनके द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

इसी प्रकार अभियान के तहत राजपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लाऊ में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत लाऊ, सेवारी, भदार, बेधी के विशेष पिछड़ी जनजातीय पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। जनपद पंचायत द्वारा जनसुनवाई कर पहाड़ी कोरवा परिवारों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को लाभ प्रदाय किया गया जिसके अंतर्गत 6हितग्राहियों को राशन कार्ड, 3 को श्रम कार्ड वितरण ,जनसुनवाई के कुल प्रकरण 9,50 का आयुष्मान कार्ड बनाया गया ।राजस्व विभाग से4 नामांतरण ,5 डिजिटल किसान किताब , 3जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 4 आय जाति निवास प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 40लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button