Breaking Newsभारत

राजधानी में बिजली संकट का सड़क पर दिखा गुस्सा, उपकेंद्र पर पथराव-हंगामा; हाईवे जाम, पानी को तरसे

राजधानी में बिजली संकट का सड़क पर दिखा गुस्सा, उपकेंद्र पर पथराव-हंगामा; हाईवे जाम, पानी को तरसे

लखनऊ में लगातार बिजली कटौती और फॉल्ट से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कई इलाकों में उपकेंद्रों का घेराव, पथराव और सड़क जाम हुआ। बिजली संकट के कारण पानी की भी समस्या बढ़ गई। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही और स्थायी समाधान न करने का आरोप लगाया।

राजधानी के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को भी बिजली संकट से राहत नहीं मिली। बिजली गुल होने पर रात भर जागे लोगों ने रायबरेली रोड, बुद्धेश्वर मोहान रोड, टिकैतराय तालाब रोड पर जाम लगाया और अपट्रॉन व नूरबाड़ी उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों कहना था कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।

अपट्रॉन उपकेंद्र का घेराव, सड़क जाम

नूरबाड़ी ओल्ड उपकेंद्र के मोज्जमनगर व आसपास के करीब 1500 घरों की बिजली बुधवार रात 11 बजे केबल में फॉल्ट के कारण गुल हो गई। रात एक बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार रात 1:30 बजे नूरबाड़ी व अपट्रॉन उपकेंद्र का घेराव कर टिकैतराय तालाब कॉलोनी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीओ गुलरेज अली ने बताया कि हुबलाल फीडर के भूमिगत केबल में फॉल्ट आने के कारण नूरबाड़ी न्यू उपकेंद्र के फीडर से मोज्जमनगर व आसपास इलाकों की बिजली को चालू किया गया था। दूसरी तरफ फॉल्ट को भी सही कराया जा रहा था। नूरबाड़ी उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि इसी बीच 100-150 के झुंड में लोग गालीगलौज करते हुए कार्यालय में घुस गए और मारपीट पर आमादा हो गए। जब लोगों को बताया कि उनकी बिजली अपट्रॉन उपकेंद्र से चलती है तो लोगों ने वहां पहुंचकर आधे घंटे तक हंगामा किया। आरोप है कि जब कर्मियों ने अंदर से गेट बंद कर दिया तो लोगों ने पथराव भी किया। हंगामा के दौरान पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इस इलाके में संकट बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे समाप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button