Breaking Newsभारत

गोरखपुर/गीडा की फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन को जल्द अंतिम मंजूरी, बोर्ड बैठक में तय होंगे रेट- 80 इकाइयां तैयार

गोरखपुर/गीडा की फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन को जल्द अंतिम मंजूरी, बोर्ड बैठक में तय होंगे रेट- 80 इकाइयां तैयार

गीडा के सेक्टर 13 में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत यह फ्लैटेड फैक्टरी विकसित की गई है। करीब 42.36 करोड़ रुपये की लागत से कुल 80 औद्योगिक इकाइयां बनाई गई हैं। यहां रेडीमेड गारमेंट उद्योग स्थापित करने का मौका मिलेगा। परिसर में प्रदर्शनी हॉल, मार्केटिंग आउटलेट, अग्निशमन व्यवस्था, अलग-अलग लिफ्ट और महिला कर्मियों के बच्चों के लिए विशेष स्थान जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

छोटे कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में फ्लैटेड फैक्टरी परियोजना आवंटन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंच गई है।आगामी बोर्ड बैठक में आवंटन की दरों को मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

गीडा के सेक्टर 13 में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत विकसित इस फ्लैटेड फैक्टरी में कुल 80 औद्योगिक इकाइयां बनाई गई हैं। करीब 42.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना में छोटे और मध्यम उद्यमियों को रेडीमेड गारमेंट उद्योग स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

यहां उद्यमियों को प्लग एंड प्ले सुविधा मिलेगी। बिना बड़े आधारभूत निवेश के सीधे उत्पादन शुरू किया जा सकेगा। इससे नए कारोबारियों को कम लागत में उद्योग लगाने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।परियोजना में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में प्रदर्शनी हॉल, मार्केटिंग आउटलेट, अग्निशमन व्यवस्था, अलग-अलग लिफ्ट और महिला कर्मियों के बच्चों के लिए विशेष स्थान जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी शुरू होने से गोरखपुर का गारमेंट उद्योग राष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहुंच बना सकेगा। उन्होंने कहा कि आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी कर इकाइयों को उद्यमियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।फ्लैटेड फैक्टरी क्या है….फ्लैटेड फैक्ट्री एक बहुमंजिला औद्योगिक इमारत (मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग) होती है, जिसे छोटे और मध्यम उद्योगों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक ही बड़ी इमारत के भीतर कई छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां या फ्लैट होते हैं, जहां उद्यमी अपने गैर-प्रदूषणकारी उद्योग आसानी से चला सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button